ICC World Cup 2019 Points Table: जानिए 29 मैचों के बाद पॉइंट्स टेबल में कौन है टॉप पर, टॉप-10 बल्लेबाज, गेंदबाज - z1nezu.blogspot.com

Basic news information many more

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Sunday, 23 June 2019

ICC World Cup 2019 Points Table: जानिए 29 मैचों के बाद पॉइंट्स टेबल में कौन है टॉप पर, टॉप-10 बल्लेबाज, गेंदबाज

ICC World Cup 2019 Points Table: जानिए 29 मैचों के बाद पॉइंट्स टेबल में कौन है टॉप पर, टॉप-10 बल्लेबाज, गेंदबाज ।।


       भारत Bharati jitkar पॉइंट्स टेबल में 3 नंबर पर पहुंचा है।     

     आईसीसी वर्ल्ड कप 2019 में शनिवार को खेले गए दो मैचों से पॉइंट्स टेबल में काफी बदलाव आया है। शनिवार को खेले गए इस वर्ल्ड कप के 28वें मैच में भारत ने अफगानिस्तान को 11 रन से मात दी, जबकि न्यूजीलैंड ने वेस्टइंडीज को 5 रन से हराया। न्यूजीलैंडऔर  भारत टीमों की जीत ने इन दोनों की सेमीफाइनल की रेस को और मजबूती दी।

भारत ने साउथम्पटन में खेले गए मैच में पहले बैटिंग करते विराट कोहली के 67 और केदार जाधव की 56 रन की बदौलत 50 ओवर में 8 विकेट पर 224 रन बनाए, जिसके जवाब में अफगानिस्तान की टीम 49.5 ओवर में 213 रन बनाकर सिमट गई। अफगानिस्तान के लिए मोहम्मद नबी ने सर्वाधिक 52 रनों की पारी खेली। भारत के लिए भारत के लिए गेंदबाजी में मोहम्मद शमी ने हैट-ट्रिक समेत कुल 4 विकेट झटके, जबकि जसप्रीत बुमराह, हार्दिक पंड्या और युजवेंद्र चहल ने 2-2 विकेट लिए।

वहीं मैनचेस्टर में खेले गए मैच में केन विलियम्सन (148) के शतक की मदद से न्यूजीलैंड ने 50 ओवर में 291/8 का स्कोर बनाया। इसके जवाब में कार्लोस ब्रेथवेट (101) के शतक और क्रिस गेल (87) की अर्धशतकीय पारी के बावजूद वेस्टइंडीज की टीम 49 ओवर में 286 रन पर सिमट गई और मैच 5 रन से गंवा दिया।

ICC World Cup 2019: 29 मैचों के बाद कितना बदला Points Table

अब तक खेले गए 29 मैचों के बाद न्यूजीलैंड की टीम पॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंच गई है। वेस्टइंडीज पर जीत के बाद न्यूजीलैंड टीम 6 मैचों में जीत और 11 अंकों के साथ टॉप पर पहुंच गई है। दूसरे नंबर पर 6 मैचों में 5 जीत के साथ ऑस्ट्रेलिया है। भारतीय टीम ने अफगानिस्तान को हराते हुए 5 मैचों में अपनी चौथी जीत हासिल की और वह तीसरे नंबर पर है। इंग्लैंड की टीम 6 मैचों में 4 जीत के साथ चौथे स्थान पर है।

वेस्टइंडीज और श्रीलंका की टीमें दो-दो जीतों के साथ क्रमश: 5 और 6 नंबर पर हैं। वहीं वेस्टइंडीज और दक्षिण अफ्रीका की टीमें एक-एक जीत के साथ क्रमश: सातवें और 8 नंबर पर हैं। अफगानिस्तान लगातार 6 मैच गंवाकर आखिरी स्थान पर है।  पाकिस्तान एक जीत के साथ नौवें और

ICC World Cup 2019: टॉप-10 बल्लेबाज

1.डेविड वॉर्नर (ऑस्ट्रेलिया)- 447 रन

2.शाकिब अल हसन (बांग्लादेश)- 425 रन

3.जो रूट (इंग्लैंड)- 424 रन

4.एरॉन फिंच (ऑस्ट्रेलिया)- 396 रन

5.केन विलियम्सन (न्यूजीलैंड)- 373 रन

6.रोहित शर्मा (भारत)- 319 रन

7.इयोन मोर्गन (इंग्लैंड)- 270 रन

8.विराट कोहली (भारत)- 244 रन

9.मुशफिकुर रहीम (बांग्लादेश)- 244 रन

10.स्टीव स्मिथ (ऑस्ट्रेलिया)- 244 रन

ICC World Cup 2019: टॉप-10 गेंदबाज

1.जोफ्रा आर्चर (इंग्लैंड)- 15 विकेट

2.मिशेल स्टार्क (ऑस्ट्रेलिया)- 15 विकेट

3.लोकी फर्ग्युसन (न्यूजीलैंड)- 14 विकेट

4.मोहम्मद आमिर (पाकिस्तान)- 13 विकेट

5.मार्क वुड (इंग्लैंड)- 12 विकेट

6.पैट कमिंस (ऑस्ट्रेलिया)- 11 विकेट

7.क्रिस मॉरिस (दक्षिण अफ्रीका)- 9 विकेट

8.शेल्डन कॉटेरेल (वेस्टइंडीज)- 9 विकेट

9.मोहम्मद सैफुद्दीन (बांग्लादेश)- 9 विकेट

10.ट्रेंट बोल्ट (न्यूजीलैंड)- 8 विकेट

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages